मुख्य सामग्री पर जाएँ

इस डिवाइस पर आपका Yave खाता साइन-इन समाप्त हो जाएगा, इसलिए इस पर इस्तेमाल होने वाली दूसरी Yave सेवाओं से भी लॉग आउट हो जाएगा।

ग्राहकों की साइटें अपने नाम से चलाएँ

अपने लोगो और डोमेन के साथ टीम वर्कस्पेस खोलें, साइटें ग्राहक के हिसाब से व्यवस्थित करें और काम पूरा होने पर सौंप दें।

एजेंसियों की सुविधाएँ

अपने नाम से काम करने के लिए बस ज़रूरी चीज़ें

  • अपने ब्रांड के साथ

    टीम की स्क्रीन पर अपना लोगो, नाम, एक्सेंट रंग, स्वागत संदेश और सहायता संपर्क लगाएँ। लॉगिन स्क्रीन टीम के अपने पते पर खुलती है।

    Team Plus से
  • आपके डोमेन पर

    टीम वर्कस्पेस को app.example.com जैसे पते पर खोलें। बस एक सबडोमेन जोड़ना होता है।

    Team Pro से
  • ग्राहक के हिसाब से व्यवस्थित

    साइटों को ग्राहक के हिसाब से फ़ोल्डर में रखें और पूरी टीम के विज़िट एक स्क्रीन पर देखें।

  • काम बाँटें

    भूमिकाओं से तय करें कि हर डिज़ाइनर, डेवलपर या ज़िम्मेदार व्यक्ति क्या कर सकता है। ऑडिट लॉग में दर्ज रहता है कि किसने क्या बदला।

  • काम पूरा होने पर सौंपें

    साइट का स्वामित्व अपने ग्राहक के खाते में भेजें। इसके लिए ईमेल कोड और पाने वाले की सहमति चाहिए, और पक्का होने से पहले के 24 घंटों में इसे वापस लिया जा सकता है।

  • ग्राहक के डोमेन, साइट के हिसाब से

    हर ग्राहक का अपना डोमेन उसकी साइट से जोड़कर प्रकाशित करें। कितने जोड़ सकते हैं, यह आपके प्लान पर निर्भर है।

शुरुआत कैसे करें

तीन कदम में आपके नाम का वर्कस्पेस खुल जाता है

  1. टीम बनाएँ

    अपनी एजेंसी के नाम से टीम बनाएँ और सदस्यों को आमंत्रित करें।

  2. अपना ब्रांड लगाएँ

    लोगो, नाम और रंग चुनें, और ज़रूरत हो तो अपना डोमेन जोड़ें।

  3. ग्राहकों की साइटें बनाएँ

    हर ग्राहक के फ़ोल्डर में साइटें बनाएँ और काम पूरा होने पर उन्हें सौंप दें।

ग्राहकों को क्या दिखता है

हम साफ़ बताते हैं कि आपका ब्रांड कहाँ दिखता है

जहाँ आपका ब्रांड दिखता है

  • टीम की लॉगिन स्क्रीन
  • टीम स्क्रीन के हेडर में लोगो और नाम
  • स्वागत संदेश और फ़ुटर का पाठ
  • आपका सहायता संपर्क
  • आपके डोमेन पर खुला टीम वर्कस्पेस

जो जैसा है वैसा रहता है

  • भुगतान, शर्तों और सहायता की स्क्रीन पर सेवा का नाम बना रहता है।
  • “प्लेटफ़ॉर्म ब्रांडिंग कम करें” चालू करने पर भी प्लेटफ़ॉर्म के छोटे निशान रह सकते हैं।
  • विज़िटर जो प्रकाशित साइटें देखते हैं, वे आपके ग्राहक की होती हैं और उन पर असर नहीं पड़ता।

ग्राहकों की साइटें अपने नाम से चलाएँ — यहाँ से शुरू करें

हमें बताएँ कि आप कैसे काम करते हैं, हम सही प्लान और शुरुआत का तरीका बताएँगे।

एजेंसी पूछताछ करें (नई विंडो में खुलता है)

आप सहायता केंद्र पर पहुँचेंगे

मौजूदा व्यू (निजी या टीम) की साइटों में खोजता है। टीम बदलने के लिए साइडबार में सबसे ऊपर जाएँ।